फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओवरटेक करते समय पलटी रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इस्माईलाबाद के निकट ठोल गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खदानों में पलट गई। रात 8 बजकर 30 मिनट पर हुए हादसे के बाद बस में चीख पुकार गूंज उठी। करीब 30 सवार यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले। ग्रामीण एरिया होने के कारण घायल निजी वाहनों की मदद से आसपास के अस्पतालों में पहुंचे। बस जींद से पंचकूला की तरफ जा रही थी। अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में सात घायलों को लाया गया। इनमें अंबाला के बरवाला से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें बरवाला निवासी 60 वर्षीय जोगिंद्रो, 35 वर्षीय ममता, 13 वर्षीय हिमांशु व लालडू निवासी 50 वर्षीय गुलजारो। इस्माईलाबाद के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खदानों में पलट गई है। सवारियों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें