फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रात को स्वीपिंग मशीन से होंगी सड़कें और गलियां साफ

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। नववर्ष पर अंबाला छावनी का साफ रखने का संकल्प नगर परिषद के अधिकारियाें ने लिया है। इसके लिए बाकायदा योजना तैयार की गई है। योजना को निविदा के रूप में लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे ठेके पर काम देकर छावनी का स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से तैयार की योजना के तहत सफाई का कार्य रात के समय किया जाएगा, जिससे कि सुबह उठते ही लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिले। इसके लिए नप के सफाई कर्मचारियों सहित स्वीपिंग मशीन और कूड़ा उठाने वाली मशीनों की मदद ली जाएगी।
कर्मचारियों की मदद से स्वीपिंग मशीन के जरिये सड़कों को साफ किया जाएगा और मशीन की मदद से चौक-चौराहों पर फैंकी गई गंदगी को उठाने का काम किया जाएगा। इसके लिए डंपिंग जोन पर पुराने व कंडम हो चुके डस्टबिन को हटाकर नए डस्टबिन भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
नप की ओर से तैयार योजना में इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर कोई भी स्थानीय निवासी या सफाईकर्मी निर्धारित जगह के अलावा कूड़ा-करकट या गंदगी इधर-उधर फेंकता है तो उसके खिलाफ पहले जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अगर फिर भी वो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
बाजार की एसोसिएशन का लेंगे सहयोग
नप की योजना के तहत अंबाला छावनी के बाजारों को सुंदर बनाने के लिए जहां स्ट्रीट लाइटें, फव्वारे आदि लगाए गए हैं, वहीं इन बाजारों को गंदगी मुक्त करने के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें बाजार एसोसिएशन के प्रधानों का भी सहयोग मांग जाएगा। सभी प्रमुख बाजारों में स्टील वाले हैंगिंग डस्टबिन रखे जाएंगे ताकि बाजार आने वाले लोग इन डस्टबिन में ही कूड़ा-कर्कट फेंकें।
नववर्ष पर संकल्प लिया है कि अंबाला छावनी क्षेत्र को हरा-भरा और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसकी योजना तैयार हो गई है। रात के समय मशीनों की मदद से सफाई व गंदगी उठाने का कार्य किया जाएगा। जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए निविदा जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें