फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से टूटी सड़क, कैसे चलें बेधड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में हाल ही में हुई बारिश से सड़कें खस्ता हाल हो गई हैं। आलम यह है कि शहर की गलियों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मजबूरी में लोगों को इन्हीं सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इन सड़कों के गड्ढों को हाल ही में भरवाया गया था। बारिश के बाद अब वहां फिर से गड्ढे बन गए हैं। इसके साथ ही गड्ढे भरने के लिए जो मलबा लगाया था वह भी पानी के साथ बहकर सड़कों पर फैल गया। यह मलबा अब सड़क हादस का कारण बन रहा है। ऐसे में अगर इन सड़कों को चुनावों के बाद दोबारा भी बनाया जाएगा तो भी जिला प्रशासन को करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे।
ऐसे में इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहा है। बीते वर्ष प्रशासन की ओर से बाढ़ के कारण खराब हुई सड़कों के गड्ढे भराए थे। इसके बाद एक वर्ष में ही फिर से गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला

अंबाला सिटी की पहचान कहे जाने वाले अग्रसेन चौक से कपड़ा मार्केट की ओर जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। यहां पर कहीं तो सड़कें टूटी हैं और कहीं से दबी हैं। वाहन चालकों को एक ही तरफ से ही आना-जाना पड़ता है। इस कारण हादसे का डर रहता है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। बसों को निकलने में भी अधिक समय लगता है। दबी सड़क पर रात के समय हादसे होने का डर अधिक बना रहता है।

दूसरा मामला
नावल्टी चौक से एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर बीते माह ही पैच लगाए थे लेकिन बारिश के बाद अब फिर से सड़क में पैच बन गए हैं। यहां पर हर समय गंदा पानी जमा रहता है। पानी के कारण सड़क की जमीन नीचे से खोखली हो गई है। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा दब गया है।

तीसरा मामला

जंडली पुल के पास सड़क पर हमेशा ही जलभराव रहता है। नतीजतन सड़क जगह-जगह से टूट गई है। सड़क पर सिर्फ मोटरसाइकिल ही निकालने की जगह रह गई है। मजबूरन लोगों को गड्ढों से ही अपने वाहन निकालने पड़ते हैं। गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

चाैथा मामला

शहर के सबसे पॉश एरिया में स्थित अंबाला क्लब के पास बनी सड़क कई महीनों से खस्ता हाल है। सड़क कई जगह से दबी भी है। इंको चौक से आने वाले वाहन चालकों को गड्ढे तो दिखाई दे देते हैं लेकिन रात के समय नजर नहीं आते। मलबे के कारण भी दो पहिया वाहनों चालकों को गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन

विभाग की ओर से सड़कों के सुधार के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद जहां- जहां पर सड़क टूटी है वहां पर सुधार कराया जाएगा।
-एसडीओ दलबीर सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें