दवाई लेने के लिए गांव अधोमाजरा से सिविल अस्पताल के लिए निकले बुजुर्ग दंपति को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पास से जा रहे लोगों ने उनके बेटे को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के के बाद 65 वर्षीय जसविंद्र सिंह को रेफर कर दिया है। जबकि अधोमाजरा निवासी 60 वर्षीय अमरजीत कौर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं बेटे अंग्रेज सिंह ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।