फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हंगामेदार रही आरएमएस को-ऑपरेटिव बैंक की बैठक, वॉकआउट की हुटिंग

विज्ञापन
मीटिंग के  दौरान कुर्सियों पर चढ़े सदस्य
विज्ञापन
अंबाला। दी पोस्टल एंड आरएमएस को-ऑपरेटिव बैंक की रविवार को हुई जनरल बॉडी की मीटिंग हर बार की तरह हंगामेदार रही। कुमारी रुक्मिणी देवी हॉल में हुई मीटिंग में हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश आदि से सदस्यों और जमाकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

शुरुआती चरण में सब ठीक रहा। जैसे ही लेखा-जोखा पेश हुआ तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि मीटिंग में पुलिस भी पहुंची। बैंक चेयरमैन के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की और वॉक आउट की हूटिंग भी की। इस दौरान चेयरमैन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन चेयरमैन ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही हार और चुनाव नजदीक आने के कारण विपक्ष बना रहा मुद्दा।
उधर, भारतीय आरएमएस क्लास-3 के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में चेयरमैन नरेश गुप्ता ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 11 लाख रुपये का घोटाला किया था। कोर्ट में 29 अगस्त 2022 को नरेश गुप्ता समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। 1 सितंबर को दोषियों को 3-3 साल की सजा और 11-11 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।इनमें से 3 दोषियों मौत हो चुकी है और 6 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बावजूद वह इस पद पर आसीन है।
विज्ञापन

बैंक के चेयरमैन नरेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें कोर्ट से जमानत मिली हुई है। वह वर्ष 2016 से बैंक के चेयरमैन हैं। अब 31 अक्टूबर से पहले बैंक का चुनाव होना है। इसलिए राजेश ग्रुप ने आज अपनी राजनीति चमकाने के लिए मीटिंग में हंगामा किया है।
सदस्यता का आंकड़ा रह गया 11,755

मीटिंग में वर्ष 2022-23 की ऑडिट बैलेंस शीट सहित लाभ-हानि आदि की वार्षिक रिपोर्ट पास की गई। वर्ष 2022-23 का लाभांश पास किया गया तथा बैंक के शेयर धारकों को 7 प्रतिशत की दर से लाभांश देने की घोषणा की गई। बताया कि 2021-22 में 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी गई। सदस्यों एवं जमाकर्ताओं के लिए अप्रैल माह से मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया। दुर्घटना से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए के बीमा का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस दौरान बताया कि शेयर पूंजी का ग्राफ 2008 में 8.45 से बढ़कर 25.55 तक पहुंच गई। जमा राशि का आंकड़ा 2008 में 75.15 था जो बढ़कर 390.45 पहुंच गया। जबकि सदस्यता का आंकड़ा 2008 में 15 हजार 361 था, वो 2023 में घटकर 11755 रह गया।

मीटिंग के  दौरान कुर्सियों पर चढ़े सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें