शहजादपुर। बारिश में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाला पानी से नारायणगढ़ क्षेत्र से बह रही मारकंडा नदी में अधिक भूमि कटाव हो रहा है। इससे क्षेत्र के किसान भी चिंतित हैं। वहीं गांव डैहर में पंचायती भूमि में करीब 50 एकड़ भूमि में खड़े सफेदा के पेड़ भी इस भूमि कटाव की भेंट चढ़ रहे हैं। हालांकि ग्राम पंचायत डैहर ने इन पेड़ों की नीलामी कुछ दिन पूर्व की है, लेकिन उससे पूर्व भी पंचायत की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी बहने का अनुमान है। इस प्रकार मारकंडा नदी उफान पर होने से गदौली गांव में बनी पटरी भी खतरे में आ सकती है। जिसके टूटने से कई गांवों को खतरा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि अवैध खनन मारकंडा नदी में ज्यादा है जिससे भूमि कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन भी इसकी एक वजह है।