फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रीवा ने यूनिवर्सिटी में 7वां और स्नेहा ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की रीवा ने यूनिवर्सिटी में 7 वां और बीएससी लाइफ साइंस की स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमए राजनीति विज्ञान में भानुप्रिया व ओमिका ने 7वीं और पांच अन्य छात्रों ने 9 वीं रैंक हासिल की। विशेष बात यह रही कि बीसीए एआई, एमबीए और एमसीए का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज क्षेत्र का पहला संस्थान है, जहां शिक्षक बनने के लिए जरूरी आईटीईपी कोर्स शुरू हुआ है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. गुरुदेव सिंह ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए इसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जीत बताया। नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें