फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत्त एसआई की पत्नी का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेना नगर के पास बाइक सवार बदमाश पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की पत्नी का पर्स छीनकर फरार हो गया। भीड़ के बावजूद शातिर बदमाश भागने में कामयाब रहा। बलदेव नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाश का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पटियाला निवासी खजिंद्र पाल ने बताया कि पंजाब पुलिस से सब इंस्पेक्टर रिटायर्ड है। एक मार्च को वह अपनी पत्नी किरनबाला के साथ सेना नगर जग्गी सिटी सेंटर के पीछे खरीदारी करने के लिए आया था। क्रॉकरी का सामान लेने के बाद वह अपनी पत्नी संग सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक बाइक सवार बदमाश हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गया। शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। उसकी पत्नी के पर्स में करीब आठ हजार रुपये की नकदी, सैमसंग का फोन और दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें