फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पत्नी की मौत के बाद नाम विरासत करवाने को नौ महीने से भटक रहे सेवानिवृत बुजुर्ग

विज्ञापन
छावनी तहसील में परेशान होते बालकिशन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पत्नी की मौत के बाद नाम विरासत कराने के लिए नौ महीने से एफसीआई सेवानिवृत्त बुजुर्ग चक्कर काट रहे हैं। दयालबाग निवासी बालकिशन शर्मा ने बताया कि वह पिछले नौ महीने से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। वह दो बार एफीडेविट जमा करवा चुके हैं, लेकिन इसके बाद उसका काम नहीं हो रहा है। कभी कंप्यूटर ऑपरेटर को कभी अधिकारियों के चक्कर काटते हुए वह थक गए हैं। उनके मकान की विरासत पत्नी के नाम थी, कुछ साल पहले पत्नी की मृत्यु हो गई। इसके बाद वह इस विरासत को अपने और अपनी दो बेटियों के नाम करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हाेंने जून में विरासत के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कंप्यूटर में नंबर भी दर्ज हो गया। उधर इस संबंध में अंबाला छावनी की तहसीलदार प्रियंका का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग का काम कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें