अंबाला। अग्निपथ योजना के तहत तकनीकी और ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडिया आर्मी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। ये जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल वीएस पांडे ने कहा कि जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ है। वे दस्तावेज लेकर 26 फरवरी को सुबह 10 बजे भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करें। सभी चयनित उम्मीदवार प्रवेशपत्र के साथ 10वीं व 12वीं की मूल प्रति और 2 फोटो कापी अवश्य अपने साथ लाएं।