फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ जैसे हालातों से निपटने को अधिकारियों की लगाई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर बराड़ा उपमंडल प्रशासन ने बाढ़ और जलभराव जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतीन्द्र सिवाच ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों, नालियों और सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन





इन विभागों को यह दिए निर्देश

सिंचाई विभाग: संभावित खतरे वाले स्थानों पर तटबंधों को मजबूत करें, पानी की निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था रखें और संचार प्रणाली को अलर्ट पर रखें।

लोक निर्माण व मार्केटिंग बोर्ड: सड़कों के गड्ढे भरें और पुलों व पुलियों की समय पर सफाई सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग: आवश्यक दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का बैकअप तैयार रखें।
पंचायत व नगर पालिका : जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी जल निकासी का एक्शन प्लान बनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें