शहर के मानव चौक पर स्वदेशी संकल्प प्रदर्शन करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी। मंच
अंबाला सिटी। मानव चौक पर रविवार शाम को स्वदेशी संकल्प प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से किया गया, जिसमें लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया। जिला प्रचार प्रमुख उज्ज्वल वर्मा ने बताया कि मंच की ओर से जनता को आह्वान किया कि यदि भारत देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है और विदेशी ताकतों के चंगुल से बचाना है तो अपने दिनचर्या में स्वदेशी चीजों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि किसान, मजदूर, छोटे कारीगरों के कार्य तभी बचेंगे, अगर हम उनसे सामान खरीदेंगे।