फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद गोविंद शाखा अंबाला छावनी के सदस्यों के बीच आपसी विवाद पैदा हो गया है। शनिवार को छावनी के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा। जिसमें 2 पदाधिकारी सुशील जोशी कोषाध्यक्ष और अखिलेश बत्रा मीडिया प्रभारी बाकी 6 सदस्य शामिल हैं। छोड़ने वाले सदस्यों ने भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के प्रधान व सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है। उनका कहना था कि प्रांतीय संगठन संयोजक व शाखा प्रधान को बहुत बार दूरभाष के माध्यम से कहा गया कि जो भी मुद्दे है उसे एक मीटिंग रख कर इन पर चर्चा की जाए ताकि विवाद खत्म हो जाए। व्हाट्सएप पर जो गोविंद शाखा का ग्रुप है उसमें भी कई सदस्यों ने कई बार लिखा कि एक मीटिंग रख कर इस विवाद को खत्म किया जाए परंतु 2 महीने बीत जाने पर भी कोई मीटिंग नहीं रखी गई। जिस कारण सुशील जोशी (कोषाध्यक्ष), अखिलेश बत्रा (मीडिया प्रभारी), बलदेव राज बत्रा (सदस्य), गगनदीप जैन (सदस्य),अनमोल सोबती (सदस्य), आनन्द त्यागी (सदस्य), राजीव कुमार (सदस्य), हरपाल सिंह (सदस्य)ने अपना इस्तीफा दिया। हालांकि प्रधान ने कहा कि सदस्यों का रिजाइन मिल गया है और प्रांत सचिव को भेज दी गई है। 10 जुलाई को सचिव के निवास यानी कार्यालय पर मीटिंग बुलाई गई थी लेकिन कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। इसलिए मीटिंग स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा 25 दिसंबर 2021 को बनाई गई थी और शपथ ग्रहण समारोह है। कुल इसके 38 सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें