अंबाला। महिला सैन्य पुलिस के परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में होगी। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 5 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। बता दें कि परीक्षा में वही परीक्षार्थी शामिल होंगे जिन्होंने 15 से 21 जनवरी 2021 के बीच अंबाला छावनी में संपन्न महिला रैली में हिस्सा लेकर शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षा पास की थी। सेना भर्ती अंबाला के निदेशक कर्नल गोपाल लोहानी ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र व मास्क पहनकर ही परीक्षार्थी रिपोर्ट करें।