फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित तौर पर पत्रकार बता सरपंच प्रत्याशी से 1 लाख मांगे, न देने पर एडिट कर की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंचायती चुनाव के बीच गांव सकराहो से सरपंच पद के प्रत्याशी चनप्रीत सिंह से कथित तौर पर पत्रकार बताने वाले दो युवकों ने एक लाख रुपये की डिमांड की। रुपये न देने पर दोनों व्यक्तियों ने सरपंच के बनाए वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल कर दी। नग्गल थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर खुद को पत्रकार बताने वाले सतीश और गुरजीत समेत अन्य के खिलाफ धारा 383, 499, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सकराहो से सरपंच पद के प्रत्याशी चनप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसके गांव में कुछ कथित पत्रकार सतीश और गुरजीत आए। उसकी सरपंच प्रत्याशी के रूप में बाइट करते हुए वीडियो बनाया और इलाके के विकास व चुनाव से जुड़े सवाल किए। चनप्रीत सिंह ने बताया कि उसे वीडियो की क्वालिटी ठीक नहीं लगी। बाद में एक लाख रुपये की डिमांड की। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसकी वीडियो को गलत तरीके से एडिट करते हुए वायरल कर दी। नग्गल थाना प्रभारी ने बताया कि सरपंच प्रत्याशी की शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें