फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाहरा-डेरा सलीमपुर गांव से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Wed, 10 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
गांव नाहरा-डेरा सलीमपुर से बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजते हुए। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। पंजाब में बाढ़ पीडितों के लिए हर तरफ मदद के हाथ उठ रहे हैं। इसी कड़ी में बराड़ा के गांव डेरा सलीमपुर और नाहरा की संगत द्वारा बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। डेरा सलीमपुर निवासी रमनदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को उनकी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी और वह उनके हर सुख दुख में साथ खड़े हैं। मंगलवार सुबह तीन ट्रालियों में भरकर सरबत के भले की अरदास के साथ रवाना किया गया, इसमें लोगों के खाने-पीने का सामान और पशुओं के लिए चारा एवं अन्य सामग्री है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण पंजाब में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में उनके गांवों के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इन ट्रालियों के साथ गांव के ही युवा जा रहे है, जो पंजाब में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इस अवसर पर रघुबीर सिंह फौजी, राजेश कुमार, जश्रप्रीत सिंह, रणजीत सिंह फौजी, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गांव नाहरा-डेरा सलीमपुर से बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें