अंबाला सिटी। कोरोना को लेकर सोमवार को राहत भरी खबर है। सोमवार को जिले में एक भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला है। एक मरीज को छुट्टी दे दी गई, जिससे अब जिले में सक्रिय मरीज 7 रह गए हैं। अभी तक जिले में 30 हजार 111 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें इस माह के ही 16 नए संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 29 हजार 595 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। गया है। बता दें कि जिले में कोरोना के कारण 509 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5 लाख 78 हजार 103 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 4 लाख 99 हजार 333 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 78 हजार 770 एंटीजन किट के माध्यम से लिए गए हैं। इन सैंपल में सोमवार को लिए गए 1923 सैंपल भी शामिल हैं।