फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : कोरोना मुक्त हुआ जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला वासियों के लिए दिवाली वाले दिन राहत भरी खबर है। जिले में कोरोना के आंकड़े शून्य हो गए हैं। बुधवार को अंतिम कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक 30 हजार 150 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि इसमें से 29 हजार 641 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में कोरोना से 509 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 लाख 61 हजार 813 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए गए हैं। इनमें बुधवार को लिए गए 702 सैंपल भी शामिल हैं। दूसरी ओर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 लाख 52 हजार 855 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 8 लाख 73 हजार 748 लोगों को पहली और 5 लाख 79 हजार 107 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें