फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने रविंद्र की हत्या का जताया शक, पुलिस से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। टंगैल गांव में 23 वर्षीय रविंद्र की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या करने का शक जताया है। बुधवार को परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में मुलाना थाना परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाना पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार, रविंद्र की गर्दन के पीछे किसी भारी चीज से किए गए वार का निशान है। वहीं, रविंद्र की मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मृतक रविंद्र के पिता मान सिंह व माता बबली ने बताया कि शनिवार को गांव का ही आरोपी युवक उनके बेटे रविंद्र को अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गया था। शनिवार देर रात जब रविंद्र घर नहीं आया तो उन्होंने फोन पर संपर्क किया। उन्हें पता चला कि उनका सड़क हादसा हो गया है। जिसमें रविंद्र बेहोश हो गया। माता-पिता ने बताया कि मुलाना फ्लाईओवर के नीचे रविंद्र मृत पड़ा था। जब रविवार को शव घर आया तो देखा कि उसके गर्दन के पीछे वार रूपी निशान था। इसके अलावा रविंद्र के शरीर में कहीं चोट नहीं थी। उन्हें पता चला कि आरोपी द्वारा जिस जगह हादसा घटित होना बताया गया है, वहां किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ है। वे इंसाफ की गुहार लगाते हुए मुलाना थाना परिसर पहुंचे।
टंगैल गांव से ग्रामीण थाना में आए थे। परिजनों ने लिखित शिकायत सौंपी है। मामले में हर स्तर पर जांच की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हमने फॉरेंसिक टीमों को बुलाया है। सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, मुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें