फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खस्ताहाल सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 21 Apr 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। टूटी व कंडम हो चुकी सड़कों से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी और इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा। इन सड़कों के सुधार पर लगभग 110 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के नव निर्माण का खाका गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर तैयार किया गया है। पीडब्ल्यूडी अपने अधीन आने वाली सड़कों का स्वरुप 40 करोड़ से बदलेगा। वहीं नगर परिषद ने 70 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है।
पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण से जुड़े टेंडर विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं ताकि 28 अप्रैल तक प्राप्त होने वाली निविदाओं में से कम रेट वाले ठेकेदार को सड़क निर्माण का कार्य सौंपा जा सके। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद ने भी 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके तहत अंबाला कैंंट के सभी बाजार, रिहायशी सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में अधिकांश सड़कों की हालत काफी खस्ता है। क्योंकि बाजारों में स्ट्रॉम परियोजना के तहत गंदे पानी की निकासी के पाइप डाले जा रहे हैं। सड़कों के टूटने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ सड़कों का तो इतना बुरा हाल है कि इन पर पैदल चलना भी मुश्किल है और इस कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एमईएस रोड से बोह और हनुमान मंदिर तक लगभग 53.05 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार तोपखाना बाजार से पंजोखरा साहिब 46.87 लाख, तोपखाना बाजार से टुंडला 40.81 लाख, बोह से शिव मंदिर 7.36 लाख, बलदेव नगर कैंप से धनकौर 58.48 लाख, अंबाला काला अंब रोड से बरनाला गांव 70.23 लाख, कालाअंब से गरनाला 22.84 लाख, पंजोखरा साहिब से धीर माजरा 74.84 लाख, एकए रोड से जनेतपुर तक लगभग 24.44 लाख की लागत से सड़क का नव निर्मण करवाया जाएगा।

नगर परिषद की ओर से बनाए जाने वाले मार्गों में विजय जरनल स्टोर से क्रास रोड जीरो और हरगोलाल फैक्ट्री तक सड़क, क्रास रोड जीरो से क्रास रोड 5 तक, निगार सिनेमा से आउटर लार्ज रोड क्रास रोड नंबर 4 तक, नांदरा अस्पताल से क्रास रोड नंबर 4, करतार स्वीट्स क्रास रोड नंबर 8 से क्रास रोड नंबर 9 और आउटर लार्ज रोड क्रास रोड 9 से अमरनाथ पान भंडार तक सड़क का नवनिर्माण किया जाएगा। इसमें सब्जी मंडी, नगर परिषद के सामने की सड़क, अनाज मंडी, हिल रोड सहित सभी प्रमुख सड़कें शामिल हैं।
गलियों व नालियां सहित धर्मशालाओं के निर्माण के लिए नगर परिषद ने 61 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं। डी-प्लान के तहत होने वाले कार्यों में वार्ड नंबर 10 में 10 लाख की लागत से ड्रेन का निर्माण और गलियों के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 15 लाख की लागत से वार्ड नंबर 23 में भी उक्त कार्य किया जाएगा। वार्ड 23 में 14.25 लाख की लागत से गलियों और पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण, वार्ड 29 मच्छी मोहल्ला में 7 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण, 12 क्रास रोड वार्ड नंबर 28, बस्ती नंबर 4 में 19.51 लाख की लागत से धर्मशाला का निर्माण और वार्ड नंबर 23 रामबाग रोड पर 4 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। संवाद


लगभग 40 करोड़ की लागत से अलग-अलग क्षेत्रों की सड़कों का नव निर्माण किया जाएगा। इसके टेंडर लगा दिए गए हैं। 28 तक जो निविदाएं प्राप्त होंगी। नियम पूरा करने वाले कांट्रेक्टर को कार्य अलॉट कर दिया जाएगा। - राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र की सड़कों और गलियों का नवनिर्माण किया जाएगा। सड़कों काे इस प्रकार से तैयार किया जाएगा कि जलभराव की समस्या न हो और लगभग 20-25 वर्ष तक सड़कें खराब भी न हों। 70 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। - अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें