फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल से तीसरे दिन भी रजिस्ट्री शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के तीसरे दिन भी जिला की तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में काम नहीं हुआ। लोग सुबह से ही तहसील में काम कराने के लिए पहुंच गए, लेकिन उन्हें तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इंतजार कर घर लौट गए। बुधवार को जिला के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर अंबाला छावनी उपमंडल कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगो को लेकर बैठक की ओर कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।
इसके अलावा वीरवार को अंबाला के कंप्यूटर आपरेटर करनाल में चल रहे धरने में शामिल होंगे। वहीं दिनभर एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। गौरतलब है कि ऑपरेटरों की मांग है कि डीआईटीएस का केंद्रीय करण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाएं, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाएं, हरियाणा सरकार द्वारा जो नियमितीकरण की पॉलिसी तैयार की जा रही है। उसमें डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नहीं मिले ऑपरेटर
शाहपुर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह तहसील में फर्द निकलवाने आया तो देखा कि तहसील में कोई नहीं है साथ वाले कमरे में जाकर पता किया तो बताया गया कि ऑपरेटर छुट्टी पर है।
इंतकाल नहीं मिला
मछौंडा निवासी कुलदीप का कहना है कि उसे इंतकाल लेना था, इसके लिए वह तहसील पहुंचा तो देखा कि तहसील के दोनों दरवाजों पर कुंडा लगा है और तहसील में कोई नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
कंप्यूटर आपरेटर की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी तहसील में कोई काम नहीं हुआ और न ही जिला में कोई रजिस्ट्री हुई है।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें