फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा गोबिंदनगर कमेटी से आरोपों पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंदनगर प्रबंधन कमेटी से जिला सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय ने आरोपों पर जवाब मांगा है। जवाब देने के लिए प्रबंधन को सात दिन का समय दिया है। हालांकि अभी तक मौजूदा प्रबंधन को इस बाबत कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। दरअसल कुछ समय पहले इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने जिला सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत देते हुए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सबसे प्रमुख आरोप था कि प्रबंधन कमेटी को ट्रस्ट में बिना जिला सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय की अनुमति के बदल दिया गया। इसके साथ ही अन्य आरोप भी जड़े।
विज्ञापन

छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंदनगर प्रबंधन कमेटी काे लेकर जिला सोसायटी रजिस्ट्रार के पास अक्तूबर की शुरुआत में इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने शिकायत दी थी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंदनगर की प्रबंधक कमेटी को ट्रस्ट बनाने के आरोप लगाए। शिकायत में ओंकार सिंह ने आरोप लगाए कि यह सोसायटी 1990-91 में बनाई गई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 873 है। इस संस्था को एचआरआरएस एक्ट 2012 में दाेबारा से पंजीकृत नहीं किया गया। तीन साल में चुनाव कराने होते हैं, वह भी मनमर्जी से कुछ सदस्यों को साथ लेकर कराए जाते रहे हैं। वार्षिक रिपोर्ट भी साझा न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कमेटी खर्चों का ब्योरा आरटीआई से मांगने पर भी नहीं दे रही है। सरकारी अनुदानों का प्रयोग कहां-कहां किया गया इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।




हमारे पास अभी तक जवाब देने के लिए कार्यालय का पत्र नहीं मिला है। अगर हमें पत्र मिलेगा तो पूरे तथ्यों के साथ जवाब देंगे। हमने इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा है कि सभी कार्य नियमानुसार हों।
विज्ञापन

-सुदर्शन सहगल, प्रधान, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंदनगर

गुरुद्वारा जनता का है न कि किसी प्रबंधन का है। वहीं ट्रस्ट किसी व्यक्ति विशेष या उसके ट्रस्टी का होता है। इसके तहत आने वाली संपत्ति भी उनकी होती है। अगर कमेटी को ट्रस्ट बनाया जाना था तो क्या जनता की राय ली गई।
विज्ञापन

-ओंकार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें