बराड़ा। 17 दिसंबर को हरियाणा चुनाव निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार नगरपालिका बराड़ा के सभी वार्डों का ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरोल प्रकाशित किया जा चुका है। एसडीएम अश्वनी मलिक नगर पालिका बराड़ा का कोई भी मतदाता अपनी वोट व वार्ड संख्या के बारे में इस ड्राफ्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ड्राफ्ट जिला प्रशासन अंबाला,नगरपालिका बराड़ा की वेबसाइट, नगर पालिका बराड़ा कार्यालय और उपमंडल अधिकारी बराड़ा के कार्यालय में उपलब्ध है। इस ड्राफ्ट बारे यदि किसी भी मतदाता के कोई भी दावे एवं आपत्ति है तो वह 18 दिसंबर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 तक मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा हरि मंदिर के पास वार्ड संख्या 1 से 4 तक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बराड़ा वार्ड संख्या 5 से 8 तक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा वार्ड संख्या 9 से 12 तक एवं एसएमएस जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा वार्ड संख्या 13 से 16 तक जमा करवा सकते हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियां का निर्णय 27 दिसंबर को उपमंडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा।