फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिकवरी वैन ने तोड़ा बलदेव नगर का रेल फाटक

Sat, 08 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के बाहर खड़ी रिकवरी वैन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। रिकवरी वैन ने बलदेव नगर में लगा रेल फाटक तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लिया, हालांकि इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने खोजबीन के बाद चालक को काबू कर लिया। चालक की पहचान सिटी निवासी गुरसेवक सिंह के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ छावनी आरपीएफ पोस्ट पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि घटना बुधवार शाम लगभग सात बजे की है। जल्दबाजी के चक्कर में गुरसेवक ने रिकवरी वैन चलाते हुए रेल फाटक को तोड़ दिया था। मामले की सूचना रेल कर्मचारी द्वारा दी गई तो मौके पर आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई ताकि कोई हादसा न हो जाए। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने टूट हुए फाटक को दुरुस्त कर दिया।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के बाहर खड़ी रिकवरी वैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें