फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की रिकवरी हुई, तीसरे की तलाश जारी

Thu, 08 May 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। आरोपी ने 19 लाख की ठगी की थी। मामले में मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी काबू हैं। अब पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है। मालूम हो कि बॉबी सक्सेना उर्फ विमल निवासी विवेक विहार दिल्ली ने देहरादून में शाहाबाद के एक युवक सतीश को गुरु नानक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का वादा किया था। इसके लिए सतीश और बॉबी के बीच 19 लाख रुपये की डील हुई। सतीश और बॉबी अंबाला कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र स्थित एक होटल में मिले और पहली किस्त के तौर पर करीब पांच लाख रुपये दिए गए। बाकी पेमेंट देहरादून में संस्थान के बाहर दी गई। शिकायतकर्ता सतीश ने इस ठग को 19 लाख रुपये की पेमेंट कर दी। इसके बाद आरोपी बॉबी सक्सेना लापता हो गया। पुलिस ने इसे दिल्ली से काबू किया। पुलिस अब आरोपी को साथ लेकर इसके नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छह लाख रुपये की रिकवरी कर ली है और तीसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन

‘पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लाख रुपये की रिकवरी की है। फिलहाल दो आरोपी काबू हैं, तीसरे की तलाश जारी है
 संदीप सिंह, इंचार्ज आर्थिक अपराध शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें