फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स की सील खोलकर उपलब्ध करवाया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। करीब चार महीने पहले सील की गई दी धीन प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसायटी के रिकार्ड को शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे खोल दिया गया। जिसमें से आवश्यक दस्तावेज पैक्स प्रबंधक को उपलब्ध कराए गए है, ताकि वह पंचायती चुनावों के उम्मीदवारों को एनओसी जारी कर सकें। सील रिकार्ड के कमरे को खोलने के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीम निशान सिंह मैनेजर बलाना पैक्स, राम फल इंसपेक्टर विजिलेंस, साहूकार सेक्शन ऑफिसर पहुंचे व आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से पैक्स धीन के अंतर्गत आने वाले 16 गांवों को एनओसी नहीं मिल पा रही थी। जिसका कारण एक मामले की जांच के लिए पैक्स रिकार्ड को सील किया जाना था। पैक्स स्टाफ पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों को अगले दिन कहकर भेज रहे थे लेकिन जब नामांकन शुरू होने के पहले दिन भी धीन पैक्स से एनओसी न देने की बात सामने आई तो सभी ने चुनाव आयोग को फोन पर शिकायत की। आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और गठित टीम द्वारा सील रिकार्ड रूम को खोला गया।
धीन पैक्स मैनेजर सुरजपाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित टीम ने सील रिकार्ड को खोल कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। एसडीएम बराड़ा के निर्देशानुसार शनिवार से उम्मीदवारों को नो ड्यूज सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें