फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के पाठ करने से सुख की होती प्राप्ति : पं. भगवती प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे सवा करोड़ ओम नम: शिवाय मंत्र जाप का कार्यक्रम पंडित त्रिलोचन शर्मा व धमेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण से शुरू किया। कथा व्यास भगवती प्रसाद पुरोहित ने कहा कि शिव पुराण में कुल सात भाग संहिता हैं। इन संहिताओं में शिव पुराण पाठ के नियम, विधि और पुराण पाठ के लाभ सहित भगवान शिव लीलाओं की कथा का वर्णन किया गया है। जिसका नित समय पाठ करने से शिव भक्त लोक व परलोक दोनों ही जगह सुख पाते हैं। भगवान शिव की अराधना करने से कई ऋषि मुनियों व असुरों ने कई वरदान प्राप्त किए हैं। भगवान शिव कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें