नारायणगढ़। विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं का पुनः सत्यापन किया जाएगा। बुधवार को ईआरओ एवं एसडीएम शिवजीत भारती की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसडीएम ने बताया कि ऐसे मतदाताओं को गणना प्रपत्र पुनः जारी किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में यह सत्यापन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। संवाद