फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रविंद्र को था नाचने-गाने का था शौक, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक रविंद्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शंभू टोल प्लाजा के पास मृत अवस्था में मिले जीआरपी से सेवानिवृत 62 वर्षीय रविंद्र का सोमवार पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

उधर, फरीदाबाद से पहुंचे रविंद्र के भाई बरीकपाल और अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। उनका कहना था कि रविंद्र मंगलामुखी नहीं था लेकिन नाचने-गाने का शौक था। 31 जनवरी को ही फरीदाबाद में भतीजी की शादी थी और घर पर तैयारियां चल रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था जो मातम में बदल गया। रविंद्र को भी शादी में आना था। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई और कहा कि शादी की जिम्मेदारी रविंद्र के पास थी। कहीं पैसे के लिए हत्या न हुई हो। बताया कि रविंद्र सहित वह छह भाई थे और वो खुद भी हरियाणा पुलिस में एसआई पद से सेवानिवृत है।
अंबाला सिटी में रविंद्र ने अपना मकान होने की बात कहीं थी। बताया था कि वो काम भी करता है। वहीं बताया जाता है कि, मकान को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। इसलिए वो किराये के मकान में कालका विहार रहता था। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच चल रही है। हादसे से भी जोड़कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

सिटी शंभू टोल प्लाजा के पास ही खेतों के बीच से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह के समय लावारिस हालत में शव देखा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें शव के पास टूटी हुई एक्टिवा व शराब की बोतल मिली थी। एक्टिवा के नंबर के आधार पर मृतक रविंद्र की पहचान हुई थी। हैरानी की बात यह थी कि रविंद्र ने महिलाओं वाले कपड़े पहने हुए थे। सिर पर चोट लगी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वर्जन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

धर्मवीर, इंस्पेक्टर, अंबाला सदर थाना

मृतक रविंद्र की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें