फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी महिला व एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी महिला व एक अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने से डीएसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जिला काठमांडू नेपाल की रहने वाली है। एक साल पहले अंबाला शहर में जय शर्मा लेकर आया था। उसने उसे रोहित के पास छोड़ दिया। रोहित ने उके साथ गलत काम किया। आरोप हैं कि अंबाला शहर की रानी व रोहित उससे गलत काम करवाते थे। वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भागी और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जय शर्मा व रानी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। वह बुधवार को मानव कल्याण महासंघ प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ बोह व प्रदेश महासचिव डॉ. बलबीर सिंह के साथ डीएसपी से मिलने पहुंची। डीएसपी के न मिलने पर कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें