अंबाला सिटी। यमुनानगर की महिला के साथ अंबाला में दुष्कर्म किया गया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अंबाला पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पहले यमुनानगर से कुरुक्षेत्र गया और फिर अंबाला महिला थाने। दरअसल यमुनानगर निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शाहाबाद कुरूक्षेत्र के अंग्रेज सिंह ने उसके साथ धोखे से अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थिति हवेली में दुष्कर्म किया। मामला 2015 का है जिसमें पीड़िता ने शिकायत देते बताया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इसीलिए वह चुप रही।