फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह बोली नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार दिन पूर्व नाबालिग मुंह बोली बहन से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऋतिक पर ब्लैकमेलिंग के भी आरोप हैं। महिला थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के केस में आरोपी को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। केस के अनुसार 16 साल की पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी उसे मुंह बोली बहन मानता था। इसी कारण नाबालिग का उनके परिवार में आना-जाना था। आरोप हैं कि आरोपी ने एक दिन नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया, उसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी की मां ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और पिता इन्हीं संबंधों का भय दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला थाना प्रभारी एसआई बलविंदर कौर के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें