बराड़ा। सड़क के बीचोंबीच 200 रूपये का नोट पड़ा रहा लेकिन राम राज ऐसा आया कि उसे उठाने वाला कोई नहीं मिला। यह 200 रूपये का नोट गर्ल्स कालेज के सामने सड़क पर कहां से आया और किसका है यह भी किसी को नहीं पता लेकिन अब यह नोट चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबह एक बिहार का रहने वाले युवक कबाड़ उठाते हुए यहां से निकला था। लोगों ने जब उसे बुलाया तो वह नहीं बोला न ही इशारा करने पर रूका। मंगलवार को इसी युवक को पुलिस ने पकड़ा था। युवक ने पूछताछ में खुद को दिल्ली का बताया था। लेकिन पुलिस ने उसको मंदबुद्धि बताते हुए छोड़ दिया था। लोगों का शक है कि इस नोट को उस युवक ने डाला है। शक जताया जा रहा है कि इस पर थूक लगाकर इसे फेंका गया ताकि लोग कोरोना की चपेट में आ जाएं। जो भी हो लेकिन कस्बे में यह नोट चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुझे कॉलेज के सामने सड़क किनारे पड़े 200 रूपये के नोट की सूचना मिल चुकी है। जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही हैं। वीरेंद्र सिंह, बराड़ा थाना प्रभारी