फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शरीर दान कर समाज को नई राह दिखा गये कालपी के राकेश

Sat, 27 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। उपमंडल के कालपी गांव निवासी 64 वर्षीय राकेश का निधन गुरुवार रात को हृदय गति रुकने से हो गया। अपनी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा और शोध के लिए दान कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनकी देह को एंबुलेंस द्वारा कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल लखनऊ भेजा गया। राकेश ने जीवनकाल में ही मरणोपरांत शरीर दान का फार्म भर रखा था। उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया। पार्थिव देह को एंबुलेंस तक ले जाते समय गांव में राकेश अमर रहे के नारे गूंजे और वातावरण भावुक हो उठा। इस मौके पर बेटी रेखा रानी, पुत्र वधु पूजा और अन्य महिला परिजनों ने परंपरागत रुढि़यों को तोड़ते हुए उनकी अर्थी को कंधा दिया। राकेश अपने पीछे बेटा गुरप्रीत, बेटा गुरदीप और बेटी रेखा रानी सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें