फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजेश कुमार पांडे बने उत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार पांडे अब उत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक होंगे। उन्होंने आधिकारिक तौर पर बुधवार को पदभार संभाल लिया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी महाप्रबंधक के पास रेलवे परिचालन और तकनीकी आधुनिकीकरण का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। अपने कॅरिअर के दौरान उन्होंने मुंबई उपनगरीय खंड में मानसून के दौरान सेवाओं को निर्बाध रखने के लिए एक्सल काउंटर तकनीक और स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हाल ही में रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य (सिग्नल) रहते हुए उन्होंने 400 किमी लंबे रेल खंड पर कवच की सफल निगरानी की। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रेल संरक्षा, समय पालन और यात्री सुविधाओं में सुधार करना है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम, ग्राहक प्रथम, सर्वथा प्रथम का मंत्र देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास और कर्मचारी कल्याण उनकी कार्ययोजना का मुख्य हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें