फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवाओं ने किया वातावरण खुशनुमा

विज्ञापन
अंबाला सिटी: बारिश के दौरान छाता लेकर जाती युवती। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बारिश की हल्की बौछारों से मौसम को एक बार फिर बदल दिया है। अप्रैल के महीने में बारिश ने फरवरी महीने की ठंडक का एहसास करवा दिया। आमतौर पर इस महीने में गर्मी दस्तक दे जाती है, परंतु बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास करवा हल्के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि मीठी ठंड भरा मौसम उन्हें कुदरत ने बोनस के रूप में दिया है। दरअसल पिछले कई दिनों से जारी सूर्य देवता और बादलों की लुकाछिपी में बारिश की ने पूरे वातावरण को खुशनुमा कर दिया। मैदानी इलाकों में हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों पर चल रही बर्फबारी से ठंड अपनी मौजूदगी का एहसास करवा रही है। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे ही अचानक से तेज हवा चलने लगी और मौसम ने करवट ली। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। लगभग आधे घंटे तक चली बारिश ने वातावरण ठंडा कर दिया, वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई में देरी और अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की फसल गीली को बरसात से नुकसान हुआ। किसान बृजेंद्र सिंह जसविंद्र बलकार रमन ने बताया कि खेतों में कटाई के बाद फसल के फानों से निकलने वाले भूसे को इस बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर निकाला गया भूस खेतों में पढ़ा था उस भूस को भी इस बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें