फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना अनुमति रेन बसेरे पर ताला, नोटिस

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​​स्थित रेन बसेरे पर लटका ताला
विज्ञापन
अंबाला। रेन बसेरों पर कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ताले लटक रहे हैं और कड़ाके की सर्दी में लोग फुटपाथ पर ठिठुर रहे हैं। ऐसा ही मामला छावनी बस अड्डा के पास बने रेडक्रॉस के रेन बसेरे में एसडीएम अंबाला कैंट लक्षित सरीन के निरीक्षण में सामने आया।
विज्ञापन

24 घंटे के हिसाब से तीन कर्मचारियाें की तैनाती के बावजूद रेन बसेरे पर ताला लटका था। मनमानी करते हुए कर्मचारी ताला जड़कर चले गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने तुरंत फोन कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और ताला खुलवाया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने रेन बसेरे में वाशरूम, इलेक्ट्रिकल की सुविधाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। बता दें कि 27 अगस्त को भी सुबह यहीं नजारा था कि रेन बसेरे पर ताला लटका हुआ था। हालांकि बाद में वह ताला खुला। कर्मचारी अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
कर्मचारी ने यात्री को कहा कि छुट्टी है

बता दें कि 22 जनवरी की शाम के समय एक व्यक्ति रेन बसेरे का सहारा लेने के लिए पहुंचा था लेकिन उसे गेट पर ताले जड़े मिले थे। आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला था कि यह रेन बसेरा 24 घंटे के लिए खुला रहता है लेकिन ताले जड़ा होने का कारण नहीं पता। ऐसे में यात्री ने रेन बसेरे की दीवार पर चस्पा पहले कर्मचारी को फोन किया तो वहां से छुट्टी होने का जवाब मिला। बावजूद संतोष जनक जवाब न पाकर उसने किसी से सीधा एसडीएम अंबाला कैंट का नंबर ले लिया और उन्हें फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद तुरंत एसडीएम रेन बेसरा पहुंचे और ताला खुलवाया था।
विज्ञापन

वर्जन
रेन बसेरा में जाकर जायजा लिया था और ताला लगा होने पर संबंधित कर्मचारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। 21 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी जरूर थी लेकिन 22 जनवरी को कोई छुट्टी नहीं थी।
विज्ञापन

लक्षित सरीन, एसडीएम, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें