फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली झमाझम बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, 88 एमएम बरसा पानी

Sun, 03 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
बा‌िररिश्‍ा
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से जारी बारिश से किसान खुश हैं, वहीं नारायणगढ़ शहर में पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। शहर के चारों ओर की सड़कों पर जलभराव के बाद हरकत में आए नपा प्रशासन ने जेसीबी से नालों पर बने अवैध थड़ों को तुरंत तुड़वाया, लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 88 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार सुबह से ही क्षेत्र के हालत बिगाड़ने शुरू कर दिए। शहर की लगभग सभी सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इसका मुख्य कारण नालों की समय पर सही तरीके से सफाई न होना रहा। पिछले चार साल से चल रहे फोरलेनिंग के कार्य ने भी जलभराव में अहम भूमिका निभाई। लोगों द्वारा नालों पर अवैध अतिक्रम करने से हालात और खराब हो गए। हालात बिगड़ने पर लोग भड़क गए। इसके बाद नपा प्रशासन ने पंपिंग सेट से पानी निकालना शुरू किया। साथ ही जेसीबी से नालों पर बने अवैध निर्माणों को भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें