अंबाला सिटी। रात में बिजली गरजने के साथ कई जगहों पर बारिश हुई। सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम खराब रहा। दिनभर बादल छाए रहे। शीतलहर चलने से ठंड भी रही। सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा भी छाया रहा।
दिन का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार दोपहर बाद मौसम खुश्क होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 6 फरवरी दोपहर बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाने से मौसम खुश्क होने की संभावना है। इसी तरह 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने और हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने और अल सुबह धुंध रहने की संभावना है।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
-6 फरवरी को बादल छाने के साथ कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-7 फरवरी को अल सुबह कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-8 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-9 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।