फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे का कड़ा रुख, स्टेशन पर विज्ञापन का अनुबंध निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेल मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर विज्ञापनों के प्रदर्शन से संबंधित एक बड़े अनुबंध को रद्द कर दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर लाइसेंस शुल्क जमा न करने के कारण विभाग ने यह दंडात्मक कार्रवाई की है। रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मेसर्स इंस्टा विंग्स मार्केटिंग-सूरत को अंबाला छावनी स्टेशन पर लॉलीपॉप विज्ञापन अधिकारों का ठेका आवंटित किया गया था। कंपनी को 4 मार्च 2026 तक लाइसेंस फीस की बकाया राशि जमा करानी थी। भुगतान न होने पर विभाग ने 11 मार्च 2026 तक का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन कंपनी फिर भी राशि जमा करने में विफल रही। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अनुबंध की शर्तों की उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें