फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों को नई सौगात दी है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 12411/12412 (चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस) और 14631/14632 (देहरादून-अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस) के ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेनें छह महीने के लिए प्रायोगिक आधार पर चलेंगी। लोगों की मांग पर इन ट्रेनों को चलाया गया है। ट्रेन नंबर 12411 07.25 बजे न्यू मोरिंडा पहुंचेगी और 07.26 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12412 न्यू मोरिंडा 21.15 बजे पहुंचेगी और 21.16 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14631 03.21 बजे न्यू मोरिंडा पहुंचेगी और 03.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 15011/15012 (लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ) में दो कोच, एक थ्री टियर एसी और एक जनरल कोच की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें