फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार दिन रेलवे ट्रैक जाम होने से रेलवे को लगा 12 लाख का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों के रद्द होने से रिफंड लेने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे की ओर से पहले दिन जहां यात्रियों को दो लाख रुपये का रिफंड टिकटों के रद्द होने पर दिया गया था। वहीं चौथे दिन अब रिफंड की राशि 12 लाख रुपये तक पहुंच गया है जोकि आने वाले समय में ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कैंट रेलवे स्टेशन पर रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोले हुए हैं। वहीं किसान आंदोलन के चौथे दिन भी 152 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हए 72 ट्रेनों को पूर्ण रुप से रद्द कर दिया है। वहीं 68 ट्रेनों को बदले मार्ग से, छ ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो छ ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों से पुन: चलाया गया।
जानकारी के अनुसार अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर शंभू रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर अभी भी किसान बैठे हुए हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से दैनिक ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इन ट्रेनों से यात्राी रोजमर्रा के कार्यों के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, बठिंडा, सहारनपुर आदि की तरफ सफर करते थे। ये ट्रेनें अब पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं जबकि लंबी दूरी की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में दैनिक यात्रियों की मांग है कि सुबह और शाम को चलने वाली कुछ दैनिक ट्रेनों का संचालन भी बदले मार्ग से शुरू किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन


पूर्णतौर पर रद्द
ट्रेन नंबर 12053, 04501, 04503, 04523, 04567, 04577, 04689, 04579, 14816, 14033, 14507, 14681, 04531, 04547, 04549, 12459, 12497, 22429, 14613, 12241, 12411, 14505, 14629, 14509, 12057, 06997, 04593, 14653, 04743, 04745, 04573, 04509, 04575, 04571, 04690, 22402, 12054, 04502, 04504, 04524, 04580, 04582, 14034, 14508, 14510, 14682, 14815, 04548, 04550, 12460, 12498, 22430, 12412,12242, 14506, 14630, 14614, 04690, 04568, 06998, 04594, 04570, 12058, 04569, 04574, 04576, 04744, 04746, 04510, 14654, 14033 व ट्रेन नंबर 04573 को पूर्णतौर पर रद्द रखा गया।

बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 14503, 11057, 13307,15707, 11077,12237, 13005, 13151, 12355, 14617, 14673, 12331, 18237,12425, 12013, 12029, 12715, 22461, 12413, 12445, 12473, 12919, 20807, 22439, 22477, 22487, 22551, 12203, 22431, 12357, 22125, 12204, 14054, 14674, 11058,11078, 15708, 12238, 13006, 13152, 13308, 14618, 12588, 18238, 12426, 12014, 12030, 12716, 12414, 12446, 12478, 12920, 22462, 22488, 22440, 22478, 12484, 22552, 12752, 22424, 12380, 20808, 04652, 22432, 12413, 12414, 19326 और ट्रेन नंबर 12356 का संचालन बदले मार्ग से किया गया।
-
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14526, 14888 व 14735 को बठिंडा,12903 को निजामुद्दीन,15211 को अंबाला व 14661 को दिल्ली स्टेशन पर रद्द किया गया।
-
बीच रास्ते संचालित
ट्रेन नंबर 14887,14736 व 14525 को बठिंडा से, 15212 को अंबाला से, 12904 को निजामुद्दीन से व ट्रेन नंबर 14662 को दिल्ली से पुन: गंतव्य की तरफ चलाया गया।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर रिफंड के लिए पांच काउंटर खोले गए हैं। वहीं सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया। ट्रेनों के संचालन में हो रहे बदलाव व रद्दीकरण को लेकर भी लगातार उद्धोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी स्टेशन पर नजर बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें