फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मल्टीमॉडल परिवहन और व्यवसायिक केंद्र बनेंगे रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के पांच मंडल दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 104 स्टेशनों के मास्टर प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में 16 स्टेशनों का प्रमुख उन्नयन किया जाएगा और 21 अन्य स्टेशनों के लिए व्यवहार्यता अध्ययन चल रहा है। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास के लिए 2024-25 के लिए 1538 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें उत्तर भारत के 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। पुनर्विकास कार्य में गाजियाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ जैसे सैटेलाइट टाउन सहित हरियाणा के प्रमुख शहर जैसे रोहतक, सोनीपत, अंबाला सिटी, जींद और मनसा का भी स्वरूप बदला जाएगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चीनी बेल्ट के कस्बों जैसे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, धामपुर और गजरौला को भी यात्री और माल लोडिंग के लिए पुनर्विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटक और धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, आनंदपुर साहिब, कालका, शिमला, प्रयाग जंक्शन, गढ़ मुक्तेश्वर और बैजनाथ पापरोला के उत्थान की योजना भी बनाई गई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुनर्विकसित स्टेशन भारतीय रेलवे का बदलता चेहरा है, ये स्टेशन शहर के ऐसे प्रतिष्ठित केंद्र बनेंगे, जहां मल्टी मॉडल यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियां एक साथ मिलकर यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगी।
स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं
रेलवे स्टेशनों को एक नया रूप दिया जाएगा और जहां आवश्यक होगा, वहां दूसरे प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। स्टेशन भवन के आसपास के क्षेत्रों को यातायात के सुचारू प्रवाह और सौंदर्यपूर्ण रूप देने के लिए विकसित किया जाएगा। स्टेशन के अंदर प्लेटफार्मों तक आसानी से पहुंचने के लिए नए फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जाएंगे।
दिव्यांगजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्य स्टेशन भवनों का डिजाइन उस स्थान की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा, साथ ही कार्यालयों, फूड कोर्ट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भी स्थान निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें