फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिरिक्त वसूली की शिकायत पर रेलवे ने दो स्टाल किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने रेल नीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर अतिरिक्त वसूली की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर दो स्टाल को सील कर दिया। यह कार्रवाई अंबाला मंडल के अधीन वाणिज्य विभाग ने की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई प्लेटफार्म 2-3 पर स्थित स्टाल नंबर 10 और प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्टाल नंबर एक को सील किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त वसूली और स्टाल के बाहर सामान रखकर बेचने के मामले में की गई है। एक सप्ताह तक दोनों स्टालों को बंद रखा जाएगा। वहीं अन्य स्टाल संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने रेल नीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों को अतिरिक्त रेट पर बेचा तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें