अंबाला। नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट परिसर उकलाना का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला, विनोद भाटिया द्वारा किया गया। इस मौके पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा कवरेज बनाने में मदद मिलेगी तथा कर्मचारियों को बेहतर काम का माहौल मिलेगा। उकलाना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निर्माण एवं उद्घाटन समारोह के आयोजन के लिए गठित टीम के बेहतरीन काम एवं समर्पण की तारीफ करते हुए डीआरएम विनोद भाटिया ने टीम के लिए 20,000 रुपये नकद सम्मान देने की घोषणा की। संवाद