फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंडल ने जनवरी में वसूला 4.65 करोड़ रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला मंडल के प्रतिबद्ध प्रयास टिकट चेकिंग दस्ते के माध्यम से जनवरी माह में अनाधिकृत यात्रियों से 4.65 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। रविन्द्र गोयल प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ है। मंडल में इस महीने के दौरान कुल 642 जांच की गई और लगभग 667 अनियमित यात्रा और अनाधिकृत यात्रियों से 4.65 करोड़ रुपये की वसूली की गई। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि कोविड मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए बिना मास्क के 195 मामलों का भी चालान किया गया। 151 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 26,250 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें