अंबाला। पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के मद्देनजर 2 विशेष ट्रेनों को रद्द किया गया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरे पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त को घोषित किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर, यात्रियों के लिए उस दिन कोई परिवहन उपलब्ध नहीं होगा। इसलिए 8 अगस्त को कोलकाता से शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 02357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी क्रम में 10 अगस्त को अमृतसर से शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 02358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।