अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने कुलदीप नगर क्षेत्र में शर्मा पेट्रोल पंप के नजदीक एजी रेस्टो के नाम से चल रहे अवैध अहाते पर दबिश देकर पांच लोगों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य सिपाही अमित कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना लाइसेंस अवैध अहाता चलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां डिफेंस कॉलोनी निवासी अमन कुमार और पंजाबी बाग निवासी गौरव अवैध रूप से अहाता चलाते मिले, जबकि बलवीर, रविंद्र व अभिषेक वहां बैठकर शराब पी रहे थे। संचालकों से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। जांच अधिकारी अमित ने बताया कि प्राथमिकी सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पिलाने और पीने से संबंधित धारा 72सी(ए) व 72सी(बी) के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद