शहर के पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल धीमान ने 5वीं अखिल भारती
- फोटो : टूंडला में एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का स्वागत करते लोग संवाद
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल धीमान ने 5वीं अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी में पुरस्कार जीता। यह प्रदर्शनी आनंद आर्ट मिशन हरिद्वार की ओर से करवाई गई। कला के क्षेत्र में पहले भी इस छात्र को विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत गत वर्ष इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल जापान में राहुल धीमान ने अपनी पेंटिंग में वुड कट तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी किया था। कॉलेज कन्वीनर प्रो. अशोक जैन और प्राचार्या डॉ. मुदिता भटनागर ने राहुल को उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद