संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के लिए प्रतियोगी परीक्षा करवाई गई। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. देशराज बाजवा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन बच्चों में रोड सेफ्टी से संबंधित जागरूकता फैलाने और रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने के लिए प्रत्येक वर्ष करवाई जाती है। महाविद्यालय की रोड सेफ्टी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक काजल ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगी प्रतीक्षा में हिस्सा लिया और महाविद्यालय से कुल तीन विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया। जिसमें बीसीए फाइनल वर्ष से राहुल प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष से सूरज द्वितीय और बीकॉम फाइनल से यश तृतीय रहे। परीक्षा करवाने में प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर गुरविंद्र सिंह, प्रोफेसर नायब सिंह, प्रोफेसर रविकांत, प्रोफेसर रविंद्र दुबला, प्रोफेसर सुनील, प्रोफेसर गुलाब प्रोफेसर मंजेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।